फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ खबर दिखाने पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी

मुंबई - फुलंब्री तहसील में बिना वैध डिग्री के प्रैक्टिस कर रहे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ खबर प्रसारित करने पर बाबरा के पत्रकार राधेश्याम त्रिंबक हिवाळे को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में वडोद बाजार पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार,फुलंब्री तहसील के बाबरा निवासी शिकायतकर्ता राधेश्याम त्रिंबक हिवाळे (उम्र 42 वर्ष, यह एक मराठी समाचार चैनल के लिए संवाददाता का कार्य करते हैं. उन्होंने हाल ही में फुलंब्री तहसील में चल रहे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ खबर प्रसारित की थी, जिसके चलते किसी अज्ञात व्यक्ती ने 21 मई 2026 की रात करीब 11 बजे,  शिकायतकर्ता (पत्रकार) के घर के सामने आया और उसने से पूछा कि उन्होंने यह खबर क्यों दिखाई और इसी बात पर विवाद करते हुए आरोपी ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं साथ ही,आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी इस मामले में पीड़ित पत्रकार की शिकायत के आधार पर वडोद बाजार पुलिस थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

रिपोर्टर - फ़िरोज़ खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.