मुंबई में ड्रग्स पर बड़ा वार: ₹3.88 करोड़ की ‘चरस’ बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई :  अंमली पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Mumbai Police Crime Branch की एंटी नारकोटिक्स यूनिट (वर्ली यूनिट) ने एक आरोपी को भारी मात्रा में ‘चरस’ के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से ₹3 करोड़ 88 लाख 60 हजार कीमत की 3 किलो 886 ग्राम ‘चरस’ बरामद की है। यह कार्रवाई 21 मई 2026 को लोकमान्य टिलक टर्मिनस फ्लाईओवर के नीचे, रेल व्यू सीएचएस रोड, नया टिलकनगर, चेंबूर इलाके में की गई।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर टीम ने उसे हिरासत में लिया और पंचों की मौजूदगी में तलाशी ली, जिसमें उसके पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ।
इस मामले में Tilaknagar Police Station में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त Deven Bharti के नेतृत्व में, सह पुलिस आयुक्त (क्राइम) Anil Kumbhare, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त Krishnakant Upadhyay, पुलिस उपायुक्त (एंटी नारकोटिक्स) Navnath Dhawale और सहायक पुलिस आयुक्त Sudhir Hirdekar के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।
ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक Santosh Salunkhe ने किया, जबकि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक Kiran Wagh और उनकी टीम ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।
फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।
 मुख्य बिंदु
₹3.88 करोड़ की ‘चरस’ बरामद
3.886 किलो मादक पदार्थ जब्त
चेंबूर में एंटी नारकोटिक्स यूनिट की कार्रवाई
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

रिपोर्टर : साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.