क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी से सावधान, नवी मुंबई पुलिस ने नागरिकों को किया अलर्ट

नवी मुंबई : क्रिप्टोकरेंसी में झटपट मुनाफे के लालच में फंसकर ठगी का शिकार होने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए नवी मुंबई पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, ठग "गारंटीड रिटर्न" का झांसा देकर फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म और अनजान लिंक के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया, मैसेज और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को आकर्षक ऑफर दिखाए जाते हैं और फिर उनसे पैसे निवेश करवाकर ठगी की जाती है। कई लोग बिना जांच-पड़ताल किए ऐसे ऑफर पर भरोसा कर लेते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

पुलिस ने नागरिकों से स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी निवेश से पहले उसकी पूरी जांच करें। यदि किसी को साइबर ठगी की आशंका हो, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

पुलिस का संदेश साफ है

"जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।"

रिपोर्टर - साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.