ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई 39 करोड़ के ड्रग्स नष्ट, 600 किलो मादक पदार्थ जलाए

ठाणे : पुलिस आयुक्तालय ने नशे के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग 39.03 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 600 किलो मादक पदार्थ नष्ट कर दिए हैं। यह कार्रवाई केंद्र सरकार के कानूनी निर्देशों और देशभर में चल रहे नशामुक्त भारत अभियान के तहत की गई।

 112 मामलों के ड्रग्स किए गए नष्ट
पुलिस के अनुसार, ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज 112 मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई 26 जून ‘अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस’ के अवसर पर विशेष रूप से अंजाम दी गई।
 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह पूरी प्रक्रिया पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के आदेश पर की गई।
साथ ही केंद्रीय मुद्देमाल नाश समिति के प्रमुख अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई पूरी हुई, जिनमें शामिल रहे:
डॉ. पंजाववराव उगले (अध्यक्ष)
अमरसिंह जाधव
मीना मकवाना
विनय घोरपडे
अंमली पदार्थ विरोधी पथक के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे और उनकी टीम ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए इस ऑपरेशन को सफल बनाया।
 यहां किया गया ड्रग्स का नाश
जब्त किए गए सभी मादक पदार्थों को मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी, तळोजा एमआईडीसी, नवी मुंबई में सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
 संदेश साफ: नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
ठाणे पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सख्त है और “नशामुक्त भारत” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्टर :  साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.