अंबरनाथ की सफाई व्यवस्था को मिलेगी आधुनिक तकनीक की ताकत! ‘जटायु’ वैक्यूम मशीन का डेमो, कचरा संकलन में आएगा बड़ा बदलाव?

मुंबई : अंबरनाथ शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में अंबरनाथ नगर परिषद ने आधुनिक तकनीक की ओर कदम बढ़ाया है। शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से Spruce Up कंपनी की आधुनिक वैक्यूम आधारित कचरा संकलन मशीन ‘जटायु’ का प्रात्यक्षिक (डेमो) आयोजित किया गया। इस मशीन के माध्यम से सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरे को वैक्यूम तकनीक से सीधे बंद कंटेनर में एकत्र किया जा सकता है। इससे सफाई कार्य में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ सफाई कर्मचारियों का कचरे से सीधा संपर्क भी कम होने की उम्मीद है।

सफाई व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा?

‘जटायु’ मशीन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह वैक्यूम तकनीक के जरिए सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर फैले कचरे को सीधे अपने बंद कंटेनर में जमा करती है। इससे पारंपरिक सफाई व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

डेमो के दौरान कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपनगराध्यक्ष एवं स्वास्थ्य समिति सभापति सदाशिव हेंदर पाटील, अंबरनाथ नगर परिषद के मुख्याधिकारी उमाकांत गायकवाड़, नगरसेवक एवं निर्माण समिति सभापति शैलेश भोईर, गुटनेता एवं कल्याण जिला महासचिव अभिजीत करंजुले पाटील, नगरसेविका एवं जलापूर्ति तथा जलनिकासी समिति सभापति सुनीता तानाजी पाटील, नगरसेवक सचिन सदाशिव पाटील, मनेश गुंजाल उपस्थित रहे।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के एचओडी राजेश शिंदे, महेश तायडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष अतिश पाटील, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दीपक कोतेकर और समाजसेवक सचिन गुडेकर भी मौजूद थे।

नगराध्यक्षा तेजश्री करंजुले-पाटील की पहल

नगराध्यक्षा CA सौ. तेजश्री विश्वजीत करंजुले-पाटील ने कहा कि अंबरनाथ शहर को अधिक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए आधुनिक सफाई तकनीक अपनाने का प्रयास किया जा रहा है।

अब देखना होगा कि ‘जटायु’ मशीन का यह प्रयोग अंबरनाथ की सफाई व्यवस्था में कितना कारगर साबित होता है और क्या आने वाले समय में शहर की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता की तस्वीर बदल पाएगी?


रिपोर्टर : साबिर् शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.