TCS का नौकरी देने के बदले रिश्वत लेने वालों पर बड़ा एक्शन,6 वेंडर सहित 16 कर्मचारी पर हुई कार्रवाई

मुंबई :  Tata Consultancy Services bribe for jobs कंपनी ने 15 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक पैसे लेकर नौकरी देने के मामले की जांच के बाद TCS ने 16 कर्मचारियों और 6 फर्मों को बर्खास्त कर दिया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने नौकरियों के लिए रिश्वत दी। आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का नौकरी घोटाला मामले में कड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। कंपनी ने अपने 16 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वहीं, 6 वेंडर एंटिटी को बैन करने का फैसला किया है। कंपनी ने 15 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक पैसे लेकर नौकरी देने के मामले की जांच के बाद TCs 16 कर्मचारियों और 6 फर्मों को बर्खास्त कर दिया है। कंपनी ने इस मामले में कुल 19 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनमें से 16 को बर्खास्त कर दिया गया और तीन को फंक्शन से हटाया गया है। क्या था मामला टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कंपनी में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार कुछ सीनियर अधिकारी सालों से उम्मीदवारों को नौकरी देने के बदले में स्टाफिंग फर्मों से रिश्वत ले रहे थे। इसकी भनक तब लगी जब एक व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के CEO और COO को एक लेटर लिखकर दावा किया कि RMG के ग्लोबल हेड ईएस चक्रवर्ती नौकरी देने के बदले स्टाफिंग फर्मों से रिश्वत लेते हैं। उसके बाद TCS ने आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी।

रिपोर्टर : अब्दुल शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.