मुंब्रा में आयत ए करीमा का पाठ और फ़िलिस्तीन के लिए सामूहिक दुआ हुई

मुंबई :     मुंब्रा में स्थानीय पूर्व नगरसेवक अशरफ पठान (शानू) ने दरगाह रोड पर फिलिस्तीन और फिलिस्तीनियों के लिए आयत ए करीमा का पढ़ने और इजतेमाई दूआ  का आयोजन किया। फ़िलिस्तीन पर इज़रायल के जारी ज़ुल्म और सितम को देखकर मानवता हैरान है, पूरी दुनिया में इज़रायल के ख़िलाफ़ आवाज़ें उठ रही हैं और विरोध रैलियाँ निकाली जा रही हैं। वहीं हज़रत सैयद फखरुद्दीन शाह दरगाह पर स्थानीय पूर्व नगरसेवक अशरफ पठान (शानू) मुंब्रा की ओर से फिलिस्तीनियों को इज़राइल के अत्याचार से बचाने युद्ध में मारे जाने  वाले बड़ी संख्या में फिलीस्तीनीयों के लिए उनकी कामयाबी के लिए आयत ए करीमा का सामूहिक पाठ और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। साथ ही इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए भी प्रार्थना की गई। ईस मौके पर शानू पठान ने कहा, ''फिलिस्तीन में क्या कूच्छ हो रहा है कौन नहीं जानता,फिलिस्तीन के दृश्य, बच्चों की मौत और वहां हो रही भयानक तबाही को देखकर, आज दिल खून के आंसू रो रहा है।'' उन्हें आज हमारे मदद और दूआ की सख्त जरूरत है । और हम उनके लिए केवल दूआ ही कर सकते हैं इसीलिए हम आज यहां सामूहिक तौर पर जमा हो कर अल्लाह से फिलीस्तीन के दूआ कि गई।


रिपोर्टर : मोहम्मद सलीम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.