अहमद खान भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

मुंबई : पालघर भाजपा में लंबे अर्से से जुड़े रहे ज़मीनी कार्यकर्ता औद्योगिक शहर बोईसर निवासी समाजसेवी अहमद खान की संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुशंसा पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत ने उन्हें परिवहन प्रकोष्ठ (भाजपा) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है वे पूर्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (भाजपा) जिलाध्यक्ष के रुप में बड़ी निष्ठापूर्वक पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।
भाजपा के पालघर जिलाध्यक्ष भरत राजपूत ने नियुक्ति पत्र के माध्यम से उम्मीद जताया है कि अहमद खान एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में जिले में परिवहन से जुड़े तमाम जरूरी समस्याओं के निराकरण व समाज के लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में भाजपा के विचारों और विकासोन्मुखी योजनाओं को पहुँचाने तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगें। अहमद खान को परिवहन (भाजपा) प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिला महासचिव अशोक सटु, यड़े, उपाध्यक्ष प्रशांत संखे, सचिव सत्यप्रकाश सिंह, बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोणे, जिला व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्गेश सोलंकी, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आर. बी. सिंह, महिला नेत्री रंजना किशोर संखे, सलोनी रु.संखे, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद त्रिपाठी, पूर्व भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष महावीर नाना सोलंकी जैन, जितेंद्र (पप्पू) कृपाल सिंह रावत, आशिष सुरेश आर. दुबे, उदयराज संखे, संखे, शुक्ला, राकेश राय, जटाशंकर यादव समेत अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं एवं शुभेच्छा प्रेषित की।
रिपोर्टर : इस्माइल खान
No Previous Comments found.