मुंबई बदलापुर के केमिकल कंपनी में भीषण विस्फोट

मुंबई :   मुंबई के करीब बदलापुर में केमिकल कंपनी में लगी यह खरवई इलाके में स्थित है। आज सुबह 5 बजे के बीच केमिकल कंपनी में विस्फोट हो गया। विस्फोट से कंपनी में आग लग गई। इस घटना में एक मज़दूर की मौत हो गई जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह कंपनी खरवई गांव में स्थित है। इस जगह पर केमिकल प्रोसेस किया जा रहा था। सुबह 5 बजे के बीच पांच धमाके हुए। धमाका इतना भीषण था कि पांच किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज गूंजी। घटना की जानकारी जैसे ही फायर ब्रिगेड को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। घायल हुए मजदूरों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कंपनी में हुए धमाके के झटके 4 से 5 किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए, इस धमाके में पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, इस कंपनी के बाहर दो टेम्पो खड़े थे। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि इस टेम्पो में पहले केमिकल में आग लगी और फिर आग कंपनी, बदलापुर अंबरनाथ, अंबरनाथ तक फैल गई। आनंद नगर एमआईडीसी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और अब फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

रिपोर्टर : मोहम्मद सलीम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.