पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री मनोहर जोशी जी का निधन

महाराष्ट्र :   महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री मनोहर जोशी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पार्षद से लेकर महापौर, विधायक से मुख्यमंत्री और सांसद से लेकर लोकसभा अध्यक्ष तक सभी पड़ाव पूरे किये। उन्हें चारों सदनों अर्थात् विधान सभा और विधान परिषद, लोक सभा और राज्य सभा में प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ। वह बेहद अनुशासित, उदारवादी और अध्ययनशील नेता के रूप में जाने जाते थे। व्यक्तिगत जीवन हो या राजनीतिक जीवन, उन्होंने समय का अनुशासन कभी नहीं छोड़ा। महाराष्ट्र के राजनीतिक-सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।


 रिपोर्टर : अब्दुल शेख
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.