मुंबई में अनोखा ऑफर: अकेलेपन और दुख के लिए मात्र 250–500 रुपए में इलाज!
मुंबई के एक बीच पर एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। यहाँ एक शख्स लोगों की परेशानियों को सुनने के बदले पैसे ले रहा है। वायरल वीडियो में वह पोस्टर लेकर खड़ा दिखाई देता है, जिस पर लिखा है: “अगर आपको कोई अपनी तकलीफ़ सुनाना है, मैं सुनने के लिए तैयार हूँ।”
तो, क्या है इसकी फीस?
इस शख्स का नाम पृथ्वीराज बोहरा बताया जा रहा है। वीडियो में उन्होंने अपनी चार्ज सूची भी साझा की:
- छोटे-मोटे दुख के लिए: 250 रुपये
- गंभीर समस्याओं के लिए: 500 रुपये
- साथ बैठकर रोने के लिए: 1000 रुपये
जब उनसे पूछा गया कि क्या लोग सच में पैसे देकर आते हैं, तो उनका जवाब था, “हाँ, लोग आते हैं।”
इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई. विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े शहरों में बढ़ता तनाव और अकेलापन लोगों को ऐसे विकल्पों की ओर धकेल रहा है, जहां वे अपनी बात खुलकर कह सकें. आज के समय में हर किसी को एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है, जो बिना जज किए उनकी बात सुन सके.

No Previous Comments found.