नदी में नहाते समय युवक लापता, परिजन-पुलिस की तलाश जारी
मुरादाबाद : कुन्दरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरहेदी गांव निवासी नरेंद्र सिंह (24) पुत्र विनय दोस्तों के साथ जैतीया फिरोज़पुर स्थित रेलवे पुल के नीचे गागन नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहराई में चला गया और लापता हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कहा जा रहा है, युवक अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए आया था तभी अचानक वह नदी में डूब गया, युवक के डूबने के बाद उसके दोस्त उसे डूबता छोड़ भाग गए। जिसके बाद युवक को काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नहीं ढूंढा तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुँच स्थानीय लोगों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया और एनडीआरएफ की टीम को भी घटना की जानकारी दी।
रिपोर्टर : मोहम्मद रिजवान अल्वी अशरफी

No Previous Comments found.