गत वर्षों की भांति श्री राम बारात का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया
मुरादाबाद : श्री रामलीला एवं मेला कमेटी कुंदरकी के तत्वाधान में परंपरागत रूप से गत वर्षों की भांति श्री राम बारात का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया, श्री राम बारात परंपरागत रूप से श्री रामलीला मंचन स्थल से प्रारंभ हुईं, जिसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी बिलारी क्षेत्राधिकार पुलिस बिलारी द्वारा श्री गणेश जी की पूजा अर्चना वंदना के साथ किया गया, इसके पश्चात श्री राम बारात परंपरागत रूप से स्टेशन रोड से होते हुए हाईवे स्थित विवादित स्थल श्री रामलीला मेला स्थल पर पहुंची गेट के बाहर ही जलूस क़ो रोक दिया गया और वहां पर भक्त जनों द्वारा भजन पूजा अर्चना की गई, श्री राम बारात में मुख्य रूप से भगवान गणेश, श्री शिव पार्वती, श्री विष्णु लक्ष्मी, श्री राम लक्ष्मण दशरथ जी, श्री शत्रुघ्न भरत गुरु वशिष्ठ, मां लक्ष्मी, श्री राधा कृष्ण की झांकियां थी, जगह-जगह पुष्प वर्षा और जलपान द्वारा श्री राम बारात का स्वागत किया गया, श्री रामलीला मेला स्थल के समीप प्रसाद का वितरण भी किया गया,डीजे पर भक्ति संगीत पर युवक नाचते गाते हुए चल रहे थे, श्री राम बारात में श्री रामलीलाएवं मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीन भूषण अग्रवाल महामंत्री प्रेम पाल दिवाकर उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह पाल बहुरंन सिंह पाल अरुण अग्रवाल राजीव शर्मा हरिश्चंद्र शर्मा शिवकुमार वर्मा मनोज वर्मा संजय दुबे राजेश सागर देव सिंह सैनी हरीश दिवाकर अनिल अग्रवाल सहित समस्त संतानी धर्म अनुनाई भगवान की बारात का आनंद ले रहे थे।
रिपोर्टर : रिज़वान अल्वी अशरफी

No Previous Comments found.