भारतीय किसान यूनियन (खालसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खालसा द्वारा सीओ संभल कुलदीप कुमार के साथ की शिष्टाचार भेंट।

मुरादाबाद - भारतीय किसान यूनियन खालसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह * अपने ही गाँव सैदपुर जसकोली के पीड़ित परिवार को लेकर *DSP संभल श्री कुलदीप कुमार जी से उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर मिले। पीड़ित सोनू पुत्र नेपाल सिंह सैनी, निवासी ग्राम सैदपुर जसकोली, थाना असमोली, जिला संभल ने बताया कि उसकी पत्नी रिंकी अपने मायके जाने के बाद वापस ससुराल नहीं आ रही है और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

मामले को गंभीरता से सुनते हुए DSP साहब श्री कुलदीप कुमार जी ने मामले को बहुत ही शालीनता से सुना और तत्काल संबंधित थाने पर फोन कर निर्देशित किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिया जाए। इस न्यायप्रिय कार्यशैली के लिए भारतीय किसान यूनियन खालसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह जी ने DSP साहब का आभार व्यक्त किया और कहा कि "आपके न्याय की वजह से ही क्षेत्र में लोग चैन की नींद सो रहे हैं।" इस मौके पर पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताया।

रिपोर्टर - चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.