ये है दुनिया का सबसे रहस्यमई पहाड़! चढ़ाई करना है मना, माना जाता है एलियन का घर!
BY ANJALI SHUKLA
वैसे तो दुनिया में रहस्यों से भरी कई जगहें हैं, लेकिन स्पेन का टिंडाया पर्वत सबसे विचित्र और अनोखी मानी जाती है। यह कोई साधारण पहाड़ नहीं है.इस पर चढ़ना सख्त तौर पर मना है। इतना ही नहीं, लोग इसके पास जाने से भी कतराते हैं। आखिर ऐसा क्या है इस पहाड़ में, जो इसे इतना डरावना और रहस्यमयी बना देता है?
अब तक कई यात्रियों ने इस राज को सॉल्व करने की कोशिश की है. ऐसे ही एक ट्रैवलर Joshua McCartney ने भी जब स्पेन जाने का फैसला किया तो इस रहस्यमई पहाड़ के बारे में सुना. वो ना सिर्फ इस पहाड़ के नजदीक गए, बल्कि आसपास के लोगों से बातें कर रहस्य को सुलझाने की भी कोशिश की. उन्होंने इस पहाड़ से जुड़े कई सीक्रेट रिवील किये, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया.
बेहद डरावना है ये पहाड़
जोशुआ द्वारा साझा की गई टिंडाया पर्वत से जुड़ी जानकारियाँ सचमुच चौंका देने वाली हैं। यह पहाड़ कोई साधारण चट्टान नहीं, बल्कि प्राचीन सभ्यता के एक रहस्यमयी कोड की तरह है। टिंडाया स्पेन के कैनरी आइलैंड्स के फुएर्तेवेंतुरा द्वीप पर स्थित है। इसकी ऊँचाई भले ही केवल 400 मीटर हो, लेकिन इसका आकार बेहद असामान्य है यह एक कटा हुआ शंकु (Truncated Cone)जैसा दिखता है।
इस पर्वत के चारों ओर ज्वालामुखीय चट्टानें और रेगिस्तान जैसा सूखा इलाका फैला हुआ है। लेकिन इसका असली रहस्य इसकी चोटी और भीतर छिपा है। साल 1990 में जब इसे खोजा गया, तो इसकी चोटी पर 379 पैरों के निशान उकेरे हुए पाए गए। हर निशान लगभग 25 से 30 सेंटीमीटर लंबा था और ये सभी बाएँ पैर के थे। हैरानी की बात यह थी कि सभी निशान पश्चिम दिशा की ओर इंगित कर रहे थे। जब इन पर कार्बन डेटिंग की गई, तो पता चला कि ये रहस्यमयी निशान करीब 2000 साल पुराने हैं।


No Previous Comments found.