'नागिन 7' हो सकता है बंद? फैंस के लिए बड़ी खबर

aastha pandey 

टीवी का चर्चित सुपरनैचुरल शो Naagin 7  को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस सीज़न पर जल्द ही ताला लग सकता है, यानी शो बंद होने की संभावना है। ये खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि 'नागिन' के पिछले सीज़न हमेशा दर्शकों को अपने आकर्षक और रहस्यमयी कहानी के लिए जोड़ते आए हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'नागिन 7' की टीआरपी पिछले एपिसोड्स में कम देखी गई है। इसी वजह से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि शो को जल्द ही बंद किया जा सकता है हालांकि, शो के निर्माता और चैनल ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है... इसलिए फिलहाल इसे अफ़वाह ही माना जा रहा है।

शो की मुख्य अभिनेत्री प्रियंका चहार चौधरी को लेकर भी कुछ अपडेट सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने करियर को और आगे बढ़ाने के लिए एक और रिएलिटी शो में भी भाग लेने को तैयार हैं। ऐसे में फैंस के बीच ये चर्चा तेज़ हो गई है कि कहीं उनका नया प्रोजेक्ट 'नागिन 7' की कहानी या शूटिंग को प्रभावित न कर दे।

इस पर 'नागिन' सीज़न 7 के फैंस सोशल मीडिया पर अपने विचार और चिंताए व्यक्त कर रहे हैं। कुछ फैंस शो के बंद होने की अफ़वाह से परेशान हैं, वहीं कुछ लोग ये मान रहे हैं कि इस तरह की अफ़वाहें अक्सर टीआरपी और मीडिया की नज़र में बढ़ती हैं.....

हालांकि अफ़वाहें तेज़ हैं, लेकिन ये सच है कि 'नागिन 7' अभी भी टीवी पर अपने एपिसोड्स के साथ प्रसारित हो रहा है नया एपिसोड अभी भी दर्शकों को रोमांचक कहानी और सुपरनैचुरल ट्विस्ट के साथ मनोरंजन दे रहा है। इसलिए फैंस को चाहिए कि वो केवल आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करें और अफ़वाहों पर ध्यान न दें। अब देखना ये होगा कि आगे क्या होता है शो सचमें बंद होता है या चलता है....

 

 

 

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.