तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक पर सवार 10 वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई

नदबई : भगवान भरोसे अस्पताल : डीग जिले में पहाड़ी-गोपालगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक पर सवार 10 वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। रविवार देर रात हुई इस दुर्घटना के बाद घायल बच्ची के परिजनों व ग्रामीणों ने पहाड़ी के सरकारी अस्पताल में बदइंतजामी व लापरवाही का आरोप लगा विरोध प्रदर्शन किया। 

प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से पहाड़ी के अस्पताल पहुंचाई गई बच्ची के परिजनों का आरोप है कि बच्ची के इलाज में देरी हुई और अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा तो मिली ही नही सरकारी अस्पताल में स्टाफ तक मौजूद नही था। बताया गया है कि बिना लाइट के बच्ची को हायर सेंटर रेफर करने के लिए अस्पताल में एम्बुलेंस की व्यबस्था तक नही थी।
रिपोटर : अमित चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.