नाखून होंगे जल्दी लंबे और मजबूत: सिर्फ इन 5 आसान टिप्स का रखें ध्यान
चमकदार, मजबूत और हेल्दी नाखून सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि यह आपकी सेहत का भी आईना हैं। अगर आपके नाखून गुलाबी, साफ और मजबूत हैं तो यह बताता है कि आप स्वस्थ हैं। लेकिन घर के काम, कमजोर पोषण या हल्की चोटों की वजह से कई बार नाखून टूट जाते हैं या धीरे बढ़ते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि नाखून जल्दी टूटते हैं, शाइनी नहीं दिखते या सही से बढ़ते नहीं, तो ये 5 आसान टिप्स अपनाकर आप उन्हें हेल्दी और मजबूत बना सकते हैं।
1. पोषण पर ध्यान दें
कमजोर और टूटते नाखून अक्सर पोषण की कमी की वजह से होते हैं। हेल्दी नाखूनों के लिए अपने खानपान में प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन डी, आयरन, जिंक और ओमेगा-3 शामिल करें।
खाने में शामिल करें:
- अंडा और चिकन
- मछली और फलियां
- पालक, शकरकंद, चुकंदर
- बादाम, अखरोट, बीज और अलसी
- संतुलित आहार नाखूनों की ग्रोथ बढ़ाने और उन्हें टूटने से रोकने में मदद करता है।
2. नियमित ट्रिमिंग करें
- नाखूनों की सही ग्रोथ के लिए हल्की ट्रिमिंग और फाइलिंग जरूरी है।
- किनारों को फाइल करके सेट करें ताकि दरार न बने
- सही ट्रिमिंग से नाखून देखने में अच्छे लगते हैं और टूटने की संभावना कम हो जाती है
3. लहसुन का जादू
- पुराने नुस्खों में हेल्दी और मजबूत नाखूनों के लिए लहसुन का उपयोग बहुत फायदेमंद माना गया है।
- लहसुन में मौजूद सल्फर नाखूनों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है
- नाखून पर लहसुन की कलियों को रगड़ें या इसका रस लगाएं
- हफ्ते में 2-3 बार करें
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ अपने नाखूनों को टूटने से बचा सकते हैं, बल्कि उनकी ग्रोथ भी बढ़ा सकते हैं और उन्हें प्राकृतिक चमक दे सकते हैं।


No Previous Comments found.