संघ की ग्राम नालछा की कार्यकारिणी का गठन कर सौपे गए दायित्व

नालछा : ब्लाक मुख्यालय के ग्राम नालछा में भारतीय किसान संघ मालवा प्रान्त की बैठक का आयोजन किया गया सर्वप्रथम भगवान बलरामजी के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन अर्चन कर बैठक की शुरुआत की गई बैठक मूलतः क्षेत्र के किसानों के बीच व्याप्त समस्याओं के समाधान को लेकर ली गई जिसमे मुख्य रूप से किसानों के ऋणमाफी,ब्याज माफी,घोड़ा रोज की समस्या को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं तय किया गया की आगामी 28 जनवरी को बड़ी संख्या में किसानों को एकत्रित होकर अनुविभागीय कार्यालय पीथमपुर में किसानों की समस्या और मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया जाएगा उक्त बैठक में मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत अध्यक्ष दरबार सिंह,जाधव वर्मा,मनोहर चौधरी,बुरखिलाल भाई,मोतीराम भाई उपस्थित थे वही बैठक में ग्राम नालछा की भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए दायित्व सौपे गए जिसमे क्षेत्र के किसान सुनील ग्वाल को अध्यक्ष,अशोक जाट को उपाध्यक्ष, प्रवेश ग्वाल को सचिव के रूप में मनोनीत किया गया साथ ही वरिष्ठ किसान जगदीश जाट,करणसिंह,रमेश प्रजापत,बंशी गुर्जर,मगन भूरिया,अनिल मंडलोई,राधेश्याम,राजेश भगत, एवं सुरेश मंडलोई सहित अन्य किसानों को कार्यकारणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक में वरिष्ठ कृषक मोहनलाल शर्मा,मगन गिरवाल,राधेश्याम मलैया,राकेश गुर्जर,सहित आसपास के मजरा टोला से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन प्रवेश ग्वाल ने किया व अंत में आभार सुनील ग्वाल द्वारा माना गया

रिपोर्टर - अशोक मिरद्वाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.