आनंद उत्सव के तहत नालछा में विकासखंड स्तरीय खेलकूद गतिविधि का शुभारंभ
नालछा - आनंद उत्सव के तहत नालछा में विकासखंड स्तरीय खेलकूद गतिविधि का शुभारंभ विधायक कालू सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बैटिंग की और चौका मारा, जबकि जनपद सीईओ संदीप डावर ने बैटिंग कर छक्का मारा। इस आयोजन में विभिन्न विभागों की टीमों ने भाग लिया और क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी जैसी विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। यह आयोजन संत श्री सर्वेश्वर ग्रामीण खेल परिसर नालछा में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान, विधायक कालू सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। जनपद सीईओ संदीप डावर ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना था।
रिपोर्टर - अशोक मिरदवाल
No Previous Comments found.