नालछा में भगवान देवनारायण जी के जन्म जयंती पर भव्य शोभायात्रा
नालछा - भगवान देवनारायण जी के जन्म जयंती के उपलक्ष में गुर्जर समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा नालछा के प्रमुख के मार्गों पर निकाली गई। यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई भगवान देवनारायण जी के मंदिर पर पहुंची, जहां पर भगवान देवनारायण जी की आरती कर ग्राम वासियों को दूध की प्रसाद बाटी गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गांव के धर्म प्रेमी लोग शामिल हुए। जगह-जगह कई मंचों से पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मातृ शक्ति भी साथ में भजन करते हुए चल रहे थे। बजरंग दल अखाड़ा नालछा के पहलवानों ने भी बनेटी ओर तलवार, चकरी से शोभायात्रा में प्रदर्शन किया गया।भगवान देवनारायण जी के मंदिर पर शाम को सुंदरकांड पाठ और भजन का आयोजन किया जाएगा, जहां पर रातीजगा कर पूजा अर्चना भी की जाएगी। इस आयोजन की जानकारी करण गुर्जर द्वारा दी गई।
रिपोर्टर - अशोक मिरद्वाल
No Previous Comments found.