महज 6 दिन में फिर एक बार सामने आया जिहादी विचारधारा का जहर

नालछा  : एक बार फिर नालछा में सोशल मीडिया के माध्यम से जिहादी विचारधारा का जहर सामने आया है, महज 6 दिन में फिर एक और घटना सामने आई है जहां नगर में सोशल मीडिया के माध्यम की गई पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी कर सामाजिक और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।

दरअसल नालछा नगर के रहने वाले सबदर पिता मम्मुखा जाति मुसलमान के द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी से हिंदू समाज के सक्रिय कार्यकर्ता लोकेश यादव की इंस्टाग्राम आईडी को खोज कर आई डी में पोस्ट किये अखंड भारत के नक्शे और छत्रपति श्री शिवाजी की महाराज की पोस्ट पर अपमान जनक शब्दों के साथ अभद्र भाषा में टिप्पणी की।
विशेष वर्ग के युवक के द्वारा अखंड भारत संकल्प और छत्रपति शिवाजी महाराज की पोस्ट पर की गई अभद्र टिप्पणी से यह प्रतीत होता है कि युवक क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहाद्र और शांति को भंग करने का प्रयास कर रहा है।
युवक के द्वारा की टिप्पणी से हिंदू समाज के कार्यकर्ता लोकेश यादव के साथ-साथ समस्त हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओ को काफी ठेस पहुंची, इसी को लेकर हिंदू समाज के सक्रिय कार्यकर्ता लोकेश यादव और हिंदू समाज के युवा पुलिस थाना नालछा पहुंचे और युवक के खिलाफ आवेदन दे मामला पंजीबद्ध करवाया।

लोकेश यादव, हिंदू समाज के सक्रिय कार्यकर्ता ने बताया की
आए दिन नालछा में बढ़ रहे षडयंत्र पूर्वक सोशल मीडिया पर हिंदू मान बिंदुओं का अपमान किया जा रहा है जिसमें कभी इनकी हिन्दू विरोधी पोस्ट माध्यम होती है तो कभी वीर योद्धाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी। इस घृणित मानसिकता को नालछा क्षेत्र नहीं पनपने दिया जाएगा, वैधानिक प्रतिक्रिया देने के लिए सदैव तैयार रहेंगे। पूर्व में हुई घटना और वर्तमान घटना को लेकर मेरा सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह है ऐसे कृत्य वाले व्यक्तियों पर ठोस कार्रवाई करें जिससे समाज का विश्वास प्रशासनिक कार्यवाही और प्रशासन पर बना रहे।

पुलिस ने माहौल को भांपते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया।इधर नालछा पुलिस ने आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक के विरुद्ध सोशल मीडिया पोस्ट पर विवादित टिप्पणी से धार्मिक भावना आहत करने के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 352, 353(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 67 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध विवेचना में लिया, वही पुलिस ने माहौल खराब न हो इसे देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रिपोर्टर : अशोक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.