शीतला माता पूजन के एक दिन पूर्व संध्या समय से शीतला माता मंदिर में रात्रि जागरण
नालछा : नालछा नगर में शीतला माता पूजन के एक दिन पूर्व संध्या समय से शीतला माता मंदिर में रात्रि जागरण कर राधा कृष्ण फाग मंडली द्वारा होली गीत एवं भजन का आयोजन किया गया भक्त मंडली द्वारा मंदिर को फूलों से सजाया गया जो आकर्षण केंद्र बना रहा शैली सप्तमी के अवसर पर प्रातः काल से ही अधिक संख्या में महिलाओं द्वारा शीतला माता मंदिर में जाकर पूजाअर्चना कर व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर घर परिवार के सदस्यों हेतु सुख शांति और समृद्धि हेतु माताजी से आशीर्वाद प्राप्त किया एक दिन पूर्व संध्या को माता जी का प्रसाद हेतु ठंडा व्यंजन बनाकर भोग लगाया गया एवं सभी परिवार वाले एक दिन पूर्व बना हुआ भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं पूर्व से चली आई इस परंपरा को सभी वर्ग समाज पूरी आस्था से मानते हैं हर ग्राम में शीतला माता का पूजन किया जाता है |
रिपोर्टर : अशोक
No Previous Comments found.