हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में हिंदू युवा शक्ति द्वारा बैठक रखी गई गुड़ी पड़वा पर्व पर निकल जाएगी भगवा यात्रा
नालछा : हिंदू नव वर्ष गुड़ीपड़वा के उपलक्ष में हिंदू युवा शक्ति द्वारा नालछा नगर में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नालछा नगर के सभी जाति समाज के लोग उपस्थित रहे और हिंदू नव वर्ष निकलने वाली भगना यात्रा का स्वरूप तैयार किया गया। भगवा यात्रा का आयोजन भगवा यात्रा 30 मार्च को मां काली के मंदिर से सुबह 8:30 बजे आरती के बाद प्रारंभ होगी। इस यात्रा में नालछा, माडव,बगड़ी, गोलपुरा सहित क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। यात्रा का स्वरूप यात्रा में सबसे पहले श्री रामकृष्ण प्रभात मंडली रहेगी जो नगर में भजन कीर्तन करते हुए मातृ शक्ति के साथ चलेंगे, जिसके बाद पारंपरिक मांदल ढोल और भारत माता का चित्र रहेगा यात्रा का समापन नरसिह मंदिर में भारत माता की आरती के बाद किया जाएगा।यात्रा में होगा सम्मान मां वैष्णो देवी, रामदेवरा, खाटू श्याम पैदल जाने वाले भक्तों एवं सफाई कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। प्रभात फेरी का महत्व इस गुड़ीपड़वा पर श्री राम कृष्ण प्रभात मंडली के 3 वर्ष पूरे होंगे। यह प्रभात फैरी लगातार नगर में प्रतिदिन सुबह 5 बजे अखंड रूप से भजन और नाम जप के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते हुवे नगर भ्रमण पर निकलते है।
रिपोर्टर : अशोक
No Previous Comments found.