मां शबरी के राम कावड़ यात्रा

नालछा : सकल हिंदू समाज की एकता एवं सामाजिक समरसता एवं विधर्मी शक्ति को रोकने को लेकर प्रतिवर्षानुसार निकाले जाने वाली इस कावड़ यात्रा जो कि इस बार दिनांक 21 जुलाई 2025 को प्रातः 9 बजे संत रविदास कुंड काकड़ाख़ो से प्रारंभ होकर मेहंदीखेड़ी पनाला ज्ञानपूरा नयापुरा नालछा लुन्हेरा बगड़ी फाटा बगड़ी सगड़ी होते हुए 

अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर बिलोदा खुर्द में भगवान शंकर का जलाभिषेक करेगी।
इस यात्रा के समापन को लेकर ग्राम बिलोदा खुर्द की बैठक संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धार विभाग के सामाजिक समरसता प्रमुख श्री चंद्रशेखर जी कुशवाह द्वारा श्रवण मास में कावड़ द्वारा जल भरकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के महत्व बताया साथ ही यह हिन्दू समाज की कावड़ यात्रा किस प्रकार समाज परिवर्तन की दिशा तय करती हैं को भी बताया, हम किस प्रकार भक्ति के माध्यम से शक्ति का संयोजन कर सकते हैं और समाज परिवर्तन कर सकते है को ध्यान दिलाया।

श्रावण मास के इस भक्तिमय कार्य को सफल बनाने हेतु धर्मप्रेमी ग्रामवासी जन ने अपने ग्राम की व्यवस्था का वर्गीकरण कर कार्य की जिम्मेदारी ली जिसमें- 

वाहन पार्किंग दीपक जी, लक्ष्मण जी

मार्ग प्रमुख लोकेंद्रजी, मनोज जी

साज सज्जा/स्वागत अरविंद जी जाट धर्मेंद्र जी 

मंदिर जलाभिषेक सुभाष सर,पंडित जी, प्रभुजी पटेल जितेन जी पटेल

मंदिर सजावट अंशुल जी जितेंद्र जी

स्वच्छता विक्रम जी रावत वासुदेव जी

जल पुष्पेंद जी जितेंद्र जी रवि जी नितिन जी

भोजन निर्माण सुंदरलाल काकाजी मांगीलाल जी रतनलाल जी मांगीलाल जी ओसारी

भोजन परोस सुनील जी पाटीदार नारायण जी अर्जित जी

आपूर्ति वासुदेव जी,सुनील जी पाटीदार, मोहित जी,

रेखांकन गौरवजी मोहित जी, विशु जी

लाइट एवं साउंड प्रीतम जी सचिन जी

स्टैंड रामचंद्र जी मेड़ा 
प्रचार प्रसार सुधांशु जी मोहित जी

उपरोक्त जानकारी यात्रा मीडिया प्रभारी विनीत सिंह द्वारा दी गई।

रिपोर्टर : अशोक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.