नालछा में ऐतिहासिक बाल गोपाल कावड़ यात्रा का आयोजन

नालछा : नगर नालछा में आज एक ऐतिहासिक और अद्वितीय आयोजन के अंतर्गत पहली बार बाल गोपाल कावड़ यात्रा का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह यात्रा ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री सर्वेश्वर दास जी महाराज की तपोभूमि श्री श्री रामपालकी (धाम) से सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुई।

इस पावन यात्रा में 500 से अधिक बाल गोपाल कावड़ यात्री शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री सूरजकुंड महादेव मंदिर तक पहुंची, जहां सभी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

यात्रा का नगरवासियों ने स्वागत किया। नगर में 50 से अधिक स्वागत मंचों से पुष्पवर्षा द्वारा बाल गोपालों का अभिनंदन किया गया, जिससे सम्पूर्ण नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

श्री सूरजकुंड महादेव मंदिर में जलाभिषेक, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस आयोजन ने नगर में धार्मिक चेतना, सामूहिक उत्साह और बाल सहभागिता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.