श्री सिद्धेश्वर महादेव भक्त मंडल के द्वारा निकाली गई विशाल कावड़ यात्रा

नालछा : श्रावण के पवित्र महीने में नालछा नगर भगवान शिव भक्ति की अद्भुत छटा में रंगा नजर आया, यहां श्री सिद्धेश्वर महादेव कावड़ यात्रा संघ की भव्य कावड़ यात्रा ने न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा को प्रकट किया, बल्कि सामाजिक एकता का भी अनूठा संदेश दिया।
नालछा नगर में पवित्र श्रावण मास के सोमवार को एक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाता आ रहा, जो कि इस वर्ष किया गया। यात्रा के चतुर्थ वर्ष महेश्वर से पतित पावनी मां नर्मदा का पावन जल भर कर पंच महादेवों (प्राचीन श्री नीलकंठ महादेव मांडव, प्राचीन श्री सात कोठडी महादेव, प्राचीन श्री हीमकुंदेश्वर महादेव नालछा, प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महादेव (जुग्गा) नालछा और प्राचीन श्री राम रामेश्वर महादेव (रामपालकी धाम) नालछा में जलाभिषेक किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी वर्गों के शिव भक्त सम्मिलित हुए।
कावड़ यात्रा के दौरान उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब कावड़ यात्रा ने जैसी ही नगर में प्रवेश किया, वैसे ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सिद्धेश्वर महादेव मंदिर और श्रीरामपालकी धाम पहुंची।नगर में यात्रा का जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। वही सभी कावड़िए भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर चल रहे थे, पूरा नगर बोल बम, हर हर महादेव, और भोले शंभू भोले नाथ के जयकारो से गुंजायमान रहा।
कावड़ यात्रा में दिया संदेश कावड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में पेड़ लगाओ, जल बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसे मुद्दों को लेकर जन मानस को देश के आन्तरिक सुरक्षा के प्रेरित किया।
रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल
No Previous Comments found.