आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन संपन्न

नालछा : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव के तहत  विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भाजपा धार ग्रामीण जिला के मनावर विधानसभा विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन में  किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में केंद्रीय मंत्री एवं धार महू लोकसभा सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, अध्यक्षता भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार व विशेष अतिथि , पूर्व सांसद छतसिह दरबार भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन भायल विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज ,आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जिला संयोजक महेन्द्र परिहार, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी गणेश जर्मन , उमरबन जनपद अध्यक्ष लाला विभोर वास्केल मंडल अध्यक्ष , प्रकाश पाण्डेय , सोहन सोलंकी ,  देवीसिंह सोलंकी.मंचासीन रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र एवं पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम विधिवत आरंभ किया गया। सम्मेलन में व्यापारी,किसान, उपभोक्ता, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए.. 

           श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत का रास्ता गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की भागीदारी से होकर जाता है। पितृ  पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करते हुए हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
  पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए। जब तक यह स्वदेशी नहीं होगी, यह न तो हमारी स्वतंत्रता की रक्षा कर सकती है और न ही न्याय की गारंटी दे सकती है। आज भाजपा सरकार इसी मंत्र पर चलते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। 'मेक इन इंडिया' से लेकर 'स्टार्टअप इंडिया', 'वोकल फॉर लोकल' से लेकर 'आत्मनिर्भर भारत' तक हर पहल का लक्ष्य यही है कि हम विदेशी निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएं।
 भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार कहा की  मोदी सरकार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के साथ स्वदेशी वस्तुओं को अपने परिवार अपने के साथ ही हमारे छोटे व्यापारी बंधुओ को आत्मनिर्भर बनाना है
लोकप्रिय जनप्रतिनिधि शिवराम कन्नौज, पुर्व सांसद छतरसिह दरबार ने संबोधित किया कार्यक्रम जिले के पदाधिकारी विधानसभा विधानसभा क्षेत्र विधानसभा से कार्यकर्ता महिला मोर्चा पदाधिकारी से कार्यक्रम का संचालन विकास पाटीदार ने किया आभार आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक महेंद्र परिहार ने किया...! 

रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.