माध्यमिक विद्यालय उमरपुरा में मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

नालछा - विकासखंड नालछा के माध्यमिक विद्यालय उमरपुरा में 70वा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रांगण में मध्यप्रदेश की रंगोली बनाकर मानव श्रृंखला का निर्माण करते हुए मध्यप्रदेश गान को एक स्वर में उद्बोधित किया | इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक रामेश्वर बडगूजर, अध्यापक महावीर बुंदेला, बंटी पाटिल, दीपेंद्रसिंह परिहार, अध्यापिका- कविता मेगाया, धापू भाभर, सरिता मालाकर, मालती कुशवाह, राखी तिवारी, विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

रिपोर्टर - अशोक मिरदवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.