केंद्रीय बजट विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला है - भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार
नालछा - केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले केंद्रीय बजट का प्रसारण भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिला कार्यालय पर लाइव स्क्रीन द्वारा दिखाया गया।
भाजपा ग्रामीण धार जिले के सभी 21 मंडलों में केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण कार्यक्रम संपन्न
मनावर:- भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठनत्मक कार्यक्रम के निर्माता प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में लोकसभा सदन में वर्ष 2026-27 विकसित और समृद्ध भारत के लिए केंद्रीय बजट केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसका सीधा प्रसारण भाजपा ग्रामीण धार जिला कार्यालय मनावर में दिखाया गया। जिसमें पार्टी ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार एवं समस्त वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण सुनने के लिए उपस्थिय रहे। भाजपा ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर ने बताया कि जिले के सभी 21 मंडलों में निर्धारित स्थानों पर केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। जिसमें सभी बुथ स्तर तक के कार्यकर्ता एवं जनता शामिल हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि यह केंद्रीय आम बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत होने वाले 80 वें केंद्रीय बजट के संदर्भ में विकसित भारत @2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से केंद्रीय बजट 2026 के जनहितकारी है। यह बजट की विशेषताओं को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया है। केंद्रीय बजट 2026 विकास, विश्वास और जनकल्याण के मूल मंत्र पर आधारित हुआ। जो भारत को वर्ष 2047 तक एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत होने वाला यह बजट समाज के सभी वर्गों—किसान,महिला,युवा,श्रमिक एवं मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, पूर्व सांसद छतरसिह दरबार,पुर्व जिलाध्यक्ष मोहन भायल,नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय बजट जिला संयोजक महेंद्र परिहार,जिला उपाध्यक्ष मोहन पटेल,सुरमा सोलंकी,कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार,भाजपा जिला मंत्री लोकेश मुकाती, सुनील पाटीदार, बृजेश चौहान , सदाशिव बरफा,भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला.पिंकी वास्केल नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, अमित शर्मा, वरिष्ठ नारायण सोनी,दामोदर खंडेलवाल, रामेश्वर पाटीदार,राजेश तोमर आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे...!
रिपोर्टर - अशोक मिरदवाल

No Previous Comments found.