भारतीय पत्रकार संघ AIJ धार की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित, पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

धार : नालछा भारतीय पत्रकार संघ एआईजे जिला धार की वृहद बैठक जिला प्रेस क्लब लालबाग धार में आयोजित की गई।  भारतीय पत्रकार संघ एआईजे धार के जिलाध्यक्ष नितेश वर्मा ने जिला कार्यकारिणी को घोषित कर दिया है। उक्त कार्यकारिणी में हेमंत मालवीय जिला संयोजक, मीनू प्रजापति "मुस्कान" जिला संयोजक, नितेश वर्मा जिलाध्यक्ष, रणजीत सिंह डंक उपाध्यक्ष, अमित विजयवर्गीय सचिव, राकेश तिवारी महासचिव, राजेश डाबी प्रवक्ता, सुनिल पग़निश कोषाध्यक्ष, माइकल गिलबर्ट सह कोषाध्यक्ष, सुनिल कटारिया कार्यालय सचिव, विजेंद्र पॉल सह सचिव, अजय नलवाया मीडिया प्रभारी, अनीश कामदार सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को राकेश साहू प्रदेश अध्यक्ष, सैयद रफीउद्दीन कारी प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय चुन्नू वाजपेई वरिष्ठ पत्रकार,  मनीष जैन प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष नितेश वर्मा, यूथ विंग के प्रदेश महासचिव कमल गिरी गोस्वामी द्वारा हार माला पहनाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

    उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू ने की। विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रफीउद्दीन सैयद कारी, मनीष जैन प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष नितेश वर्मा, यूथ विंग के प्रदेश महासचिव कमल गिरी गोस्वामी मंचासीन थे। 

सेवा समर्पण भाव से संगठन का कार्य करना मूल उद्देश्य

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि हमारा संगठन पत्रकारों की सुरक्षा, कल्याण, सेवा, समर्पण, भाव से कार्य करता है। हमारे संगठन का विस्तार राष्ट्रीय स्तर से संभाग स्तर, जिला स्तर, तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर पर गठन पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। कोई भी पत्रकार साथी संगठन की निःशुल्क सदस्यता ग्रहण कर संगठन में शामिल होकर कार्य कर सकता है। आप सभी एक बैनर तले संगठित, एकजुट होकर कार्य करें। कोई भी पत्रकार बड़ा या छोटा नहीं होता हैं। खबर का असर एकसमान होता हैं। आंचलिक क्षेत्र के पत्रकारों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता हैं। आप सभी निर्भीक, निडर, निष्पक्ष पत्रकारिता करे, संगठन आपके साथ है। भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन पत्रकारों के हितों की चिंता करते हैं उनकी सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा आदि के लिए चिंतित हैं। वह पत्रकारों के लिए चिकित्सा, शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा संगठन 22 राज्यों में 555 जिलों में तथा 90 हजार से अधिक सदस्य संगठन से जुड़े हुए हैं। यह संगठन वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है तथा हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसे अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हमारे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मप्र प्रभारी कल्याण जैन जो कि कुशल संगठनकर्ता हैं उनके मार्गदर्शन में संगठन को विस्तार रूप मध्यप्रदेश में दिया जा रहा है। सबको एकजुट संगठित होकर कार्य करना है -जिलाध्यक्ष कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष ने दिया। जिलाध्यक्ष नितेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरे सभी साथी एकजुट संगठित होकर कार्य करेंगे। संगठन में ही शक्ति है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू हमारे साथ हैं, उनका मार्गदर्शन, नेतृत्व में एकजुट होकर संगठन को संपूर्ण जिले में पहुंचाना हमारा मूल उद्देश्य हैं।

हम सौभाग्यशाली हैं कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हमारे जिले से हैं -सचिव विजयवर्गीय

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला सचिव अमित विजयवर्गीय ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के प्रदेश अध्यक्ष साहू जी हमारे स्थानीय पत्रकार साथी हैं। उनके सफल नेतृत्व में आज एकजुट संगठित होकर एक बैनर तले सभी संगठित होकर बैठे हैं।
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूथ विंग के प्रदेश महासचिव कमल गिरी गोस्वामी ने कहा कि संगठन में शक्ति है हम सब मिलकर कार्य करेंगे। संगठन हमें चिकित्सा, शिक्षा सुविधा के साथ साथ हमें सुरक्षा भी प्रदान करता है।
 संगठन के जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह डंक ने कहा कि हमारे प्रदेश में अनेक संगठन कार्य कर रहे हैं। हम सब पहले पत्रकार हैं, आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारा, स्नेह के साथ मिलकर पत्रकार हित में सक्रियता से एक बैनर तले कार्य करेंगे। 
 उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रफीउद्दीन सैयद कारी, मनीष जैन प्रदेश सचिव, मीनू प्रजापति मुस्कान जिला संयोजक, हेमंत मालवीय, राकेश तिवारी महासचिव, सुनील पगनिश, अनीश कामदार, सादिक खान कुक्षी आदि ने भी संक्षिप्त परिचय देते हुए अपनी बात रखी। 
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव अमित विजयवर्गीय ने किया।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मीनू प्रजापति मुस्कान ने व्यक्त किया।


रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.