हिंद की सेना समिति ने अमर वीर बलिदानीयो याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
नालछा : 23 मार्च 2025 को हिंद की सेना समिति मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद हुतात्मा भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर की याद में बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। 23 मार्च यानि, देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर करने वाले तीन वीर, भारत के वे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने अपनी देशभक्ति और देशप्रेम को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर गए।
आयोजन रात 8 बजे से शुरू जो 11.30 बजे तक चला।आयोजन रात्रि 8:00 बजे आए हुए मुख्य वक्ताओं और अतिथियों के सानिध्य में शुरू हुआ जिसमें सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया गया।आयोजन में मातृशक्ति, बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठजनो ने अमर बलिदानी हुतात्मा सरदार भगत सिंह, शिवराम हरि राजगुरु और सुखदेव थापर को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। इस आयोजन को लेकर नगर में पिछले 15 दिनों से तैयारियां की जा रही थी, जिनमें सोशल मीडिया से लेकर घर घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरित किए गए थे।
मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि।देश के महान क्रांतिकारियों की याद में हुए इस कार्यक्रम मुख्य वक्ता बाबा श्री सत्यनारायण मौर्य और जिला संयोजक सामाजिक सद्भाव समिति धार से श्री जसवीर जी भाटी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक कालुसिंह ठाकुर, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, विशेष अतिथि भूतपूर्व सैनिक बुद्धिचंद सोलंकी, समाजसेवी विजय राठौड़, और नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल जी शर्मा मंचासिन थे।
आयोजन में मुख्य वक्ता श्री जसबीर जी भाटी ने वर्तमान चुनौतियां और हमारे देश पर बलिदान हुए मां भारती के सपूतों के बारे में बताया, वहीं आयोजन देश के जाने-माने वक्ता बाबा श्री सत्यनारायण मौर्य जिन्होंने रामलाल हम जाएंगे मंदिर वहीं बनाएं का नारा दिया था देश में किस प्रकार विधर्मी हमारी संस्कृति, हमारे मान बिंदुओं पर ठेस पहुंचा रहे हैं, के बारे में विस्तार से बताया और इन चुनौतियों से किस प्रकार निपट जाए के बारे में भी बताया। आयोजन के मुख्य संरक्षक डॉ महेश यादव, संयोजक सुनीत यादव, सहसंयोजक अरुणा दीदी शर्मा मौजूद रहे, वही आयोजन का संचालन सहसंयोजक पत्रकार नीरज कुशवाह के द्वारा किया गया वही आभार सहसंयोजक रितेश सेन के द्वारा माना गया।
रिपोर्टर : अशोक मिराजवाल
No Previous Comments found.