रामनवमी का चल समारोह नालछा नगर में धूमधाम से मनाया गया

नालछा : नालछा नगर में रामनवमी का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के सहयोग से एक भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसकी शुरुआत सूरज कुंड हनुमान मंदिर से हुई।

चल समारोह की झलकियां

चल समारोह में सबसे आगे श्याम दल अखाड़े के कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद लव जिहाद की झांकी ने सबका ध्यान आकर्षित किया। राम जी के भजनों पर नालछा नगर के युवा नाचते हुए चल रहे थे, जिससे वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।

प्रभु श्री राम जी का दरबार

चल समारोह के अंतिम चरण में रथ पर प्रभु श्री राम जी का दरबार और श्री सर्वेश्वर दस जी महाराज रामपालकी वाले बाबा के चित्र के साथ चल समारोह आजाद मार्ग से होते हुए नालछा नगर में प्रभु श्री राम मंदिर एक ही स्थान पर दो राम जी के मंदिर है जो आमने-सामने है

हनुमान चालीसा का पाठ और आरती

एक ही स्थान पर दो राम जी के मंदिर है जो आमने-सामने है मंदिर पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिसके बाद चल समारोह नीचे बाजार होते हुए द्वारकाधीश मंदिर पहुंचा। यहां पर आरती कर चल समारोह का समापन किया गया।

भक्तों की भावना और उत्साह

इस अवसर पर भक्तों की भावना और उत्साह देखते ही बनता था। सभी भक्त प्रभु श्री राम जी की भक्ति में लीन थे और उनके जयकारे लगा रहे थे।

रिपोर्टर : अशोकमिरदवाल

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.