पटेलिया आदिवासी समाज द्वारा निशुल्क सामूहिक विवाह आयोजन किया गया
नालछा : नालछा के जीरापुर स्थित मां चौसठ योगिनी बावन भैरू मंदिर स्थित में पटेलिया आदिवासी समाज द्वारा लगातार 20 वर्षो से प्रतिवर्षानुसार निशुल्क वृहद सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में कुल 19 जोड़ो का विवाह हिंदू रीति रिवाज के अलावा वैदिक मंत्रों एवं रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। सभी दूल्हे बाजे गाजे, डीजे और आतिशबाजी के साथ नृत्य करते हुए सामूहिक विवाह स्थल पर माताजी के दर्शन करने के उपरांत पंडाल में पहुंचे सभी को जोड़ो को रिटायर आईजी और गुजरात पटेलिया आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मंगल सूत्र भेट दिया गया और स्वगीय केसरसिंह परमार की स्मृति में पुत्र प्रदीप ओर विजय के द्वारा सभी जोड़ो को दीवार घड़ी भेंट की गई मुख्य जजमान समिति अध्यक्ष प्रियंका चंपालाल पटेल रहे पंडित निर्मल इंदुरकर संतोष कानूनगो मयंक इंदुरकर के द्वारा वैदिक मंत्रों से विवाह सम्पन्न कराया गया पटेलिया आदिवासी समाज समिति जीरापुर के सदस्यों द्वारा सामूहिक विवाह को संपन्न कराया गया।
रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल
No Previous Comments found.