मंगलवार तक थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होती है तो धार एसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन होगा

नालछा : धामनोद से धधकती आवाज़ : जब पुलिस ही बन जाए खतरा तो न्याय किससे मांगे
लोकतंत्र का गला घोंटने उतरा एक थाना प्रभारी संतोष दूधी नाम है याद रखिएगा वीओ-। धामनोद थाना क्षेत्र के नए गणेश घाट पर मंगलवार की रात लगभग 8ः45 बजे एक बड़ी आपराधिक घटना घटी। जब अचानक अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा सैकड़ों वाहनों पर एक साथ जमकर पत्थर बरसाए गए। ऐसे में यातायात ठप हो गया... भय का माहौल बन गया... लोग इधर-उधर भागने लगे... कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए... परिवार दहशत में आए... बच्चे रोने लगे और इस पूरे घटनाक्रम की सूचना तत्परता से वरिष्ठ पत्रकार और के वरिष्ठ प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा काकड़दा चौकी, महेश्वर थाना प्रभारी और धामनोद थाना प्रभारी को दी गई। क्योंकि यह घाट धार और खरगोन जिलों को जोड़ता है, और यहां कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। लेकिन दुर्भाग्य की पराकाष्ठा देखिए कि सूचना देने के बावजूद धामनोद थाना प्रभारी संतोष दूधी ने न तो इसे गंभीरता से लिया और न ही समय पर पहुंचे... न कोई उचित बल भेजा और जब मीडिया ने घटना स्थल की तस्वीरें और वीडियो धार एसपी मनोज कुमार सिंह तक पहुंचाईं तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी और आला अधिकारी हरकत में आए। इसके बाद थाना प्रभारी को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया गया। लेकिन तब तक जनता असुरक्षित और प्रशासन नदारद था। और यही नहीं, बल्कि जो पत्रकार अपनी ड्यूटी निभा रहा था जिसने बड़ी अनहोनी को रोका, पुलिस प्रषासन को अलर्ट दिया, प्रशासन को जगाया उसी पत्रकार विजय सिंघल को थाना प्रभारी संतोष दूधी ने खुलेआम फोन पर धमकाया दी। 

एनएसए लगा दूंगा, मकान तुड़वा दूंगा - पत्रकारों में आक्रोष
थाना प्रभारी संतोष दूधी से घटना के संबंध में वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल की हुई बात की तीन ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह वायरल हुई हैं, । वही इस पूरे मामले को लेकर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री द्वारा सभी पत्रकारों के साथ धामनोद में दोपहर 12:00 बजे धामनोद एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर थाना प्रभारी संतोष दुधी पर उचित कार्रवाई को लेकर माननीय पुलिस महानिदेशक कैलाश जी मकवाना के नाम  ज्ञापन दिया है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल द्वारा बताया गया कि अगर ज्ञापन पर जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे जिले के पत्रकार संघ के साथ बैठकर धरना प्रदर्शन धार किया जाएगा ।

रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.