भाजपा ग्रामीण कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय 'संकल्प सिद्धि तक कार्यशाला का आयोजन किया

नालछा : कार्यशाला का उद्देश्य मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना और जनसंपर्क अभियान के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला की मुख्य वक्ता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा मोदी सरकार के 11 साल, विकसित भारत के अमृतकाल की शुरुआत है। इस कालखंड में देश ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के सपने को वास्तविकता में बदला है। भाजपा सरकार का प्रत्येक निर्णय जन-जन के हित में रहा है। हमारी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। हमें गर्व है कि हमारी सरकार हर वर्ग विशेषकर महिलाओं और गरीबों के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और यह परिवर्तन भाजपा की नीतियों और दृष्टिकोण का परिणाम है। मंच पर पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार, जिला ग्रामीण अध्यक्ष चंचल पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मुकाम सिंह किराड़े, डा. राज बर्फा, लूणाजी काग ने कार्यशाला में अपने अनुभव साझा किए और संकल्प सिद्धि तक अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को | प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में सौरभ शर्मा, पवन कुशवाह, अजय पाटीदार, ओपी पाटीदार ने विभिन्न विषयों पर संवाद किया कार्यक्रम मैं जिले के अपेक्षित कार्यकर्ता एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भाजपा उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार ने किया।
रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल
No Previous Comments found.