विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किसान संगोष्ठी

नालछा : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किसान संगोष्ठी एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम संपन्न किसानों एवं क्षेत्र वासियों को पर्यावरण संरक्षण जैविक एवं प्राकृतिक खेती महत्व को बताया गया स्थानीय डिंपल मैरिज गार्डन पर श्री सर्वेश्वर एकता परिषद समिति एवं श्री सर्वेश्वर किसान प्रोड्यूसर कंपनी सामाजिक संस्थाएं के सहयोग से संपन्न हुआ सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश को स्मरण करते हुए कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इसमें मुख्य अतिथि श्री ज्ञान सिंह जी मोहनिया उपसंचालक कृषि जिला धार श्री कैलाश जी मगर परियोजना संचालक आत्मा जिला धार श्री दिलीप जी पटोदिया वरिष्ठ समाजसेवी एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण आयाम के प्रदेश सहसंयोजक  श्री पवन जी कुशवाह जिला मंत्री भाजपा एवं पर्यावरण आयाम के जिला संयोजक दिलीप जी डावर जनपद उपाध्यक्ष नालछा का जन्मदिन भी मनाया गया प्रति वर्षअनुसार अनुसार किसान हितेषी पवन जी कुशवाह द्वारा 751 फलदार एवं औषधि पौधों का वितरण जन्मदिन के अवसर पर  किया गया उपस्थित जन समुदाय द्वारा वृक्षारोपण  किया गया अपने उद्बोधन मेंश्री पटोदिया द्वारा कर यह संकल्प लेने के लिए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी एवं हमारे संपर्क में आने वाले सभी ने पेड़ लगाकर उसके पालक बनकर उसे पौधे को वृक्ष में परिवर्तित करेंगे तो  हमारे जीवन की सार्थकता रहेगी श्री ज्ञान सिंह जी मुनिया ने अपने अद्बोधन में किसने की आई दुगनी हो इस हेतु शासन के प्रयासों को खेती में होने वाले सुधार एवं सुविधाओं की जानकारी दी मोटे अनाज मिलेट्स श्री अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी देकर किस कैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं बताया श्री कैलाश जी मगर ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती के तौर तरीके एवं उसमें बिना रसायन के हम किस प्रकार से कीटनाशक एवं अन्य पोषक तत्व कम खर्चे में किस प्रकार से किस तैयार कर जहर मुक्त खेती कर सकता है श्री मगर ने किसानों से आग्रह किया है कि वह केवल एक एकड़ भूमि में स्वयं के परिवार के लिए बिना रासायनिक फसल लेकर अपने परिवार को स्वस्थ बनाएं इस प्रकार से भी हम भारत को स्वस्थ बना सकते हैं इसमें सरकार के सहयोग की क्या भूमिका रहेगी उसे पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद जी ठाकुर एवं कार्यक्रम में उपस्थित बंधुओं को आभार सामाजिक संस्था के श्री चंद्रशेखर कुशवाह जी ने किया।

रिपोर्टर : अशोक

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.