18 भक्त बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा पर नालछा कड़कड़ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी यात्रा के लिए निकले
नालछा : श्री अमरनाथ जी की यात्रा का इंतजार शिव भक्तों को हर साल रहता है. भक्त बाबा अमरनाथ के दर्शन के यात्रा करके पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचते हैं. वहां पर वे बाबा बर्फानी के दर्शन और पूजन करते हैं. अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा अमरनाथ से प्रार्थना करते हैं. अमरनाथ यात्रा के लिए व्यक्ति को शारीरिक तौर पर फिट रहने की जरूरत होती है. भक्ति और आस्था की इस यात्रा में मौसम एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है. इस साल अमरनाथ यात्रा 38 दिनों तक चलेगी. पवित्र अमरनाथ गुफा जम्मू-कश्मीर में स्थित है।
श्री अमरनाथ यात्रा पर जाते भक्तों के लिए यह एक आध्यात्मिक और भावनात्मक यात्रा होती है। यह यात्रा न केवल भगवान शिव के पवित्र स्थल तक पहुंचने का एक अवसर है, बल्कि यह भक्तों के लिए अपने आप को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने और अपने जीवन को पवित्र बनाने का भी एक मौका है। नालछा से यात्रा पर निकलने वाले भक्त जितेंद्र मात्रे ,रवि साल्वे, प्रकाश भाबर ,अंकित सोनगरा, लोकेश आर्य, मानसिंह पटेल ,संजय कुशवाह,केतन मात्रे ,कृष्णा आर्य, हर्षवर्धन मंडलोई,प्रियांशु मंडलोई,अभिजीत मंडलोई,सुशील कुशवाह,राकेश कुशवाह,जीवन बडगुर्जर ,प्रीतम कुशवाह,सतीश बडगुर्जर आर्मी,सुशील बडगुजर सभी की यात्रा मंगलमय हो।
रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल
No Previous Comments found.