नालछा में विशाल तिरंगा पदयात्रा

नाल्छा : "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत नालछा मंडल अध्यक्ष रघु जी निनामा के नेतृत्व में आज भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई।रामा कन्हैया पेट्रोल पंप से शुरू होकर बस स्टैंड, शहीद चंद्रशेखर आजाद मार्ग, लालबाई फूलबाई माता मंदिर होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर टेकरे पर यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति, विभागीय कर्मचारी और नगर के राष्ट्रप्रेमी भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
डीजे पर देशभक्ति गीतों और गूंजते नारों से नगर का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
बैलगाड़ी पर सजे तिरंगे और हाथों में तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। थाना प्रभारी कैलाश जी बारिया और सीएमओ संदीप डावर ने भी यात्रा में भाग लेकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
रिपोर्टर : अशोक
No Previous Comments found.