राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नालछा में श्रद्धांजलि
नालछा : भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पुलिस थाना नालछा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी कैलाश बारिया सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान एवं देश की एकता और अखंडता में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, संगठन क्षमता और देशभक्ति से पूरे भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। आज के दिन हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर नालछा मंडल अध्यक्ष रघुजी निनामा, नालछा सरपंच मोहन जी डाँवरभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोषजी राठौड़, विनोद सिंह ठाकुर, भॊजपाल सिंह ठाकुर जनपद सदस्य पवन कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि डॉ. महेश यादव, युवा नेता निखिल ग्वाल, सुनील सिंह, सोनू जी मंडवाल पत्रकार विनीत सिंह, अशोक राठौड़, पंडित धीरज शर्मा, शाहिद, तथा नगर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अशोक
No Previous Comments found.