पूज्य गुरुदेव श्री जितेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में ग्राम जलवायु में तुलसी विवाह संपन्न हुआ
नालछा : तुलसी विवाह कार्यक्रम के यजमान गांव के लाखन सिंह पटेल लक्ष्मण सिंह पटेल समस्त ग्रामवासी जलवायु के सहयोग से बड़े धूमधाम के साथ कार्यक्रम पूरा विवाह ने अनुसार संपूर्ण करवाया गया तुलसी विवाह देखने के लिए क्षेत्र के आसपास के निवासी काफी ताजा संख्या में पहुंचे धर्मपुरी क्षेत्र के विधायक कालू सिंह जी ठाकुर तुलसी विवाह में पहुंचकर कन्यादान किया
एक साथ किया सहभोज, और #नर-नारी और #अर्धनारी, गंधर्व आदि का संगम साथ रहा जलवाय धाम के गुरुदेव, भागवत प्रवक्ता श्री जितेंद्र दास जी महाराज ने बताया धर्म की ध्वजा को लहराने के लिए आध्यात्मिक आयोजनों को करना बहुत अति आवश्यक है जिससे हमारे आने वाली युवा पीढ़ी को हमारे धर्म संस्कार और संस्कृति के बारे में पता लगे और आज का युवा भी इन आयोजनों के माध्यम से आध्यात्मिकता से जुड़े पूज्य गुरुदेव ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से संपूर्ण ग्राम में सकल हिंदू समाज ने एक साथ स्नेह भोज किया और जलवाय धाम की पावन धरा से संदेश दिया है की सत्य सनातन वैदिक हिंदू धर्म की यह शक्ति है इसमें आयोजन के माध्यम से हिंदू एकता अखंडता एवं एक जूठता का संदेश पहुंचा है और कहां की निश्चित ही आने वाले समय में समस्त शास्त्रोक्त और वेदोक्त अनुष्ठानों को इसी प्रकार से करने का प्रयास किया जाएगा एवं सनातन धर्म को शक्ति प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा
रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल
No Previous Comments found.