रोमांच से भरपूर नए फॉर्मेट में,नालछा में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
नालछा : नालछा में वर्षो से क्रिकेट को लेकर उत्साह शीर्ष पर रहता है चुकी नालछा में विधानसभा स्तरीय स्टेडियम होने से वर्ष भर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और अन्य आयोजनो का दौर निरंतर चलता रहता है। वही अब नालछा में क्रिकेट के क्षेत्र में एक और अध्याय जुड़ गया है,नए प्रयोग के तहत आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त फार्मेट मे हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट की शैली में पंजीकृत नालछा क्रिकेट एकेडमी (NCA) के तत्वाधान में नालछा के संत श्री सर्वेश्वर ग्रामीण खेल परिसर में स्वर्गीय श्री दीपेंद्र शर्मा (दीपू सर) एवं स्वर्गीय श्री कमल कुमार शर्मा की स्मृति में "सुपर सिक्सेस ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025" का शुभारंभ बुधवार को किया गया शुभारंभ प्रसिद्ध मालवी हास्य कवि धीरज शर्मा,भाजपा जिला मंत्री पवन कुशवाह,भाजपा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा,महामंत्री विनोद ठाकुर,अजजा मोर्चा जिला मंत्री भोजपाल ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि डा महेश यादव,विधायक मीडिया प्रभारी अशोक मिरदवाल,सरपंच मोहन डावर,उपसरपंच राकेश कुशवाह,रूपसिंह मंडलोई,योगेंद्र सिंह ठाकुर,बूथ अध्यक्ष सोनू मंडवाल,महेश जाट,आकाश कुशवाह, धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन उपाध्यक्ष निखिल ग्वाल आदि के मुख्य आतिथ्य में किया गया प्रथम मैच सूलीबयडी इलेवन और विक्की इलेवन धार के बीच खेला गया जिसमें सूलीबयड़ी इलेवन ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 111 रन बनाए जवाबी पारी में विक्की इलेवन 85 रन ही बना सकी और मैच हार गई,वही दूसरे मुकाबले में रुद्राक्ष इलेवन मांडव और अजय इलेवन तुर्कबगड़ी के बीच हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्राक्ष इलवेन ने निर्धारित 6 ओवर में 90 रन बनाए वही जवाबी पारी में अजय इलेवन मात्र 64 रन बनाकर आल आउट हो गई और रुद्राक्ष इलेवन ने आसानी से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट में सिर्फ 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को स्वर्गीय श्री दीपेंद्र शर्मा (दीपू सर) की स्मृति में 11111 रुपए और ट्राफी एवं उपविजेता टिम को स्वर्गीय श्री कमल कुमार शर्मा की स्मृति में 5555 रुपए नगद एवं ट्राफी के साथ पुरुष्कृत किया जाएगा।क्षेत्र में पहली बार नए फॉर्मेट और रोमांचक नियमो के अनुसार आयोजीत क्रिकेट टूर्नामेंट में बल्ले से खुब चौके छक्के लगे और जमकर रन बरसें वही गेंदबाजो ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी भी नए फॉर्मेट को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। पहले दिन मैच में निर्णायक के रूप में रवि कुशवाह,उदय ठाकुर,हर्ष मंडलोई,गोपी राठौड़,प्रदीप मंडवाल एवं रोहित राठौड़ रहे वही स्कोरर की भूमिका में चाइनीस मिरदवाल एवं ओम चावड़ा ने निभाई।आयोजन समिति के सुनील नायक ने बताया की आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट की शैली में नालछा में आयोजित सुपर सिक्सेस ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम में केवल 6 खिलाड़ी ही रहेंगे और प्रत्येक मैच 6 ओवर का होगा,साथ ही 5 विकेट गिरने के बाद आखरी बचा बल्लेबाज भी बल्लेबाजी कर सकेगा वही मैच मैं पावर प्ले लागू नहीं होगा,नो बॉल पर फ्री हिट नही रहेगी,नो बॉल और वाइड बॉल पर 1 अतिरिक्त रन मिलेगा। हालाकि स्थानीय पर परिस्थिती अनुसार कुछ नियमो में संशोधन करने का अधिकार आयोजन समिति के पास रहेगा। अभी भी इंट्री ओपन हे,इंट्री के लिए आयोजन समिति से संपर्क किया जा सकता हे,टूर्नामेंट में प्रतिदिन 3 मुकाबले खेले जाएंगे।
रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल
No Previous Comments found.