आयोजित मंडल स्तरीय सम्मेलन में अपेक्षित कार्यकर्ताओं के साथ विकसित भारत – जी राम जी कार्यक्रम को लेकर संवाद किया गया
नालछा : आज धार ग्रामीण जिला के धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नालछा मंडल एवं बगड़ी मंडल में आयोजित मंडल स्तरीय सम्मेलन में अपेक्षित कार्यकर्ताओं के साथ विकसित भारत – जी राम जी कार्यक्रम को लेकर संवाद किया गया।
इस अवसर पर विकसित भारत – जी राम जी योजना के उद्देश्यों एवं लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद *श्री छतरसिंह जी दरबार* जिला अध्यक्ष श्री चंचल जी पाटीदार, जिला संयोजक श्री राधेश्याम मुकाती, सह-संयोजक श्री ब्रजेन्द्रसिह चौहान,जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष राठौड़,जिला प्रभारी मन की बात श्री रविन्द्र परिहार,जनपद उपाध्यक्ष श्री दिलीप डावर, श्री पवन कुशवाह, जिला मंत्री अजजा मोर्चा श्री भोजपाल दरबार,मंडल अध्यक्ष श्री रघु निनामा, मंडल अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र जी व भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं समर्पित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
संचालन श्री निखिल ग्वाल ने किया
आइए, इस नई ‘जी राम जी’ योजना से जुड़कर अपने गाँव को आत्मनिर्भर और अपने परिवार को खुशहाल बनाएं।
रिपोर्टर : अशोकमिरदवाल

No Previous Comments found.