हिंदी के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाले साहित्यकारों को हिंदी काव्य गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित
नालछा : हिंदी के उत्थान के लिए कार्य करने वाली संस्था मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष हिंदी के लिए उत्कृष्ठ कार्य कार्य करने वाले साहित्यकारों को हिंदी काव्य गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित करती है जिसमे इस वर्ष विश्व पर्यटक नगरी मांडू के राष्ट्रीय कवि डॉ पंकज प्रसून चौधरी को काव्य गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया , ये सम्मान हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विष्णु सदाशिव कोकज़े, देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के कुलगुरू राकेश सिंघई, आईआईएमसी के महानिदेशक संजय द्विवेदी और इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पण जैन अविचल के करकमलों से दिया गया, इनके साथ कवि पुष्पेंद्र पुष्प, निशा पंडित (उज्जैन )और शिवांगी प्रेरणा (भोपाल)को भी सम्मिनित किया गया । मांडू के राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी ने कहा उनका यह सम्मान चतुर्भुज श्री राम और गुरु महामंडलेश्वर डॉ नरसिंह दास महाराज ओर मेरे मांडू नगर वाशियो को समर्पित है जिनके आशीर्वाद यह सब संभव हो सका वही सम्मान के बाद राष्ट्रीय कवि डॉक्टर पंकज प्रसून चौधरी को भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू नगर परिषद अध्यक्ष जयराम गावर , मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, भाजपा धार ग्रामीण जिला मन की बात प्रभारी रवींद्र परिहार,वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी ,पत्रकार राहुल सेन मांडव,विकाश यादव ,रामायण मंडल महिला मंडल वही मांडू नगर वाशियो के द्वारा बधाई दी गई।
रिपोर्टर : अशोकमिरदवाल


No Previous Comments found.