धरमपुरी विधायक क्यो हो रहे बार बार हो रहे राजनीति का शिकार
नालछा : पिछले कई समय से हो रही है विधायक श्री ठाकुर को अलग अलग तरीकों से परेशान करने की साजिशे। सर्व विदित है कि आज धरमपुरी विधानसभा प्रदेश में अव्वल है विकास कार्यों को लेकर। जिसमें विधायक कालू सिंह ठाकुर जी के अथक प्रयास रहे है। यही कारण है विरोधी विधायक श्री ठाकुर को किसी भी माध्यम से उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। पिछली बार भी उपरोक्त महिला एवं इसके सहयोगीयो द्वारा विधायक पर जानलेवा हमला किया गया था।जिसमें विधायक जी के सर पर गंभीर चोट पहुंचाई थी। ताजा घटना क्रम में महिला का उसी वक्त मोबाइल चालू करके आना जब विधायक वही मौजूद हो ओर विवाद को बढ़ाना उसी स्थिति को दर्शाता है । कही न कही विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर के साथ गहरी साजिशे होने का इशारा बता रहा है।हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री मंडल का विस्तार होने जा रहा है, जिसमें आदिवासी विधायक कालू सिंह ठाकुर भी प्रबल दावेदार है।इसी को लेकर विधायक की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। विरोधियों को श्री ठाकुर का बढ़ता हुआ कद रास नहीं आ रहा ऐसे में लगातार प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किये जा रहे हैं जो कभी भी सफल नहीं हो पाएगा
रिपोर्टर : अशोकमिरदवाल

No Previous Comments found.