श्री सुरेन्द्र कुमार (जैन) काका को सेवानिवृति के अवसर दी ऐतिहासिक भावभीनी बिदाई

नालछा  : शासकीय प्राथमिक विद्यालय काकलपुरा के वरिष्ठ शिक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार जैन शासकीय सेवा से दिनांक 28 फरवरी 2026 को 36 वर्ष 9 माह 11 दिन सेवाकाल पूर्ण कर  सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र कुमार जैन के बिदाई समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन प्राथमिक विद्यालय काकलपुरा में दिनांक 27 फरवरी को आयोजित किया गया इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बालमुकुंद चौरसिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी नालछा श्री राजेश शर्मा संकुल प्राचार्य कन्या उमावि नालछा, विशेष अतिथि श्री राजेश शिंदे बीआरसीसी नालछा,एव केनरा बैंक शाखा नालछा के मैनेजर, एव सरपंच काकलपुरा,के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण वह दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत प्राथमिक विद्यालय काकलपुरा के प्रधानपाठक श्री कालुसिंह बारिया, श्री नंदकिशोर कुशवाह एवं एसएमसी अध्यक्ष ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। अतिथि द्वारा श्री सुरेन्द्र जैन के सेवाकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा श्री जैन के बारे में कहा कि वे कर्तव्य निष्ठ, ईमानदार, मेहनती कर्मठ सरलता, मृदुभाषी एव कर्तव्य प्रयाणता कि मिसाल हे शासन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का आपने सफलता पूर्वक निर्वहन किया। अधिकारी,कर्मचारी वर्ग , एवं आमजन से आपके मधुर संबंध रहे। नगर में बढ़ो में विभाग में बच्चो में सर्वत्र ,सुरू काका, के नाम से आप लोकप्रिय एवं पहचाने जाते हे आपकी प्रथम नियुक्ति 1989 में प्राथमिक विद्यालय पनाला में हुई।  उसके बाद आपने जनशिक्षक, संकुल प्रभारी, केन्द्रअध्यक्ष, एमडीएम ब्लॉक प्रभारी के रूप में अपने सेवाएं दी। सेवानिवृति के अवसर पर आपको अतिथि द्वारा शाल श्रीफल,अभिनंदन पत्र भेंट कर पुष्पहारों से वह मालवी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। तथा सेवानिवृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर बच्चे, ग्रामीणजन, जन प्रतिनिधि, स्टाफ,एवं संकुल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम में शामिल हुए वह श्री सुरेन्द्र कुमार जैन को नम  आंखों से भावभीनी बिदाई दी गई। कार्यक्रम पश्चात सहभोज का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश राठौर ने किया आभार श्री सुरेन्द्र कुमार जैन ने माना । इसी तारतम्य में दिनांक 28 फरवरी को ग्राम कागदीपुरा में श्री सुरेन्द्र कुमार  जैन का भव्य बिदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री विनोद ठाकुर , श्री सुभाष यादव राष्ट्रपति  पुरस्कार प्राप्त द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। वहीं हाई स्कूल सोडपुर में बिदाई समारोह कार्यक्रम में श्री सुरेन्द्र कुमार जैन का प्राचार्य कन्या नालछा श्री राजेश शर्मा, श्री नंदकिशोर शर्मा प्रधान पाठक, श्री दिलीप यादव और जगदीश बैरागी ने भव्य स्वागत कर सम्मान किया। इसी कार्यक्रम अंतर्गत  मिडिल स्कूल लुनेहरा में श्री सुरेन्द्र कुमार जैन का श्री राजेश राठौर, श्री विजय निगवाल, श्री नंदकिशोर शर्मा एवं स्टाफ द्वारा शाल श्रीफल अभिनंदन पत्र भेंट कर तिलक लगाकर भव्य स्वागत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर  काकलपुरा में श्री सुरेन्द्र कुमार जैन परिवार द्वारा बिदाई अवसर पर सभी बच्चो को शैक्षणिक कीट सामग्री, संस्था को पंखे, प्रदान किए गए। तथा नालछा के मुख्य मंदिरों में एलीडी भेंट की। अंत श्री सुरेन्द्र जैन ने अपने सेवाकाल से लेकर सेवानिवृति तक के सफर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। श्री सुरेन्द्र जैन ने इस ऐतिहासिक बिदाई समारोह कार्यक्रम आयोजन के लिए सभी का दिल से आभार व्यक्त किया इस अवसर पर स्टाफ द्वारा भावभिनी बिदाई दी। एव दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टर : अशोकमिरदवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.