भगोरिया हाट नालछा में उमड़ा जनजाति समाज जन का सैलाब।

नालछा :- जनजातीय संस्कृति का महत्वपूर्ण दीर्घप्रतीक्षित महापर्व भगोरिया हाट मंगलवार को नालछा में आयोजन हुआ। चिहुंओर आनंद उल्लास, मस्ती का संचार करने वाला, आधुनिकता एवं परंपराओं के अनूठे संगम से युक्त भगोरिया हाट क्षेत्र में जनजातीय समाज के साथ राजनेताओं एवं व्यापारियों के लिए प्रतीक्षित रहता है। पारंपरिक वेशभूषा एवं आधुनिक परिधानों के अनूठे संगम के दृश्य, ढोल मांदल की थाप, बांसुरी की मधुर तान पर जमकर नृत्य करते युवक-युवतियां, जनजाति समाज जन की भगोरिया की मस्ती से और खुर्राट की गूंज ने आनंद के इस उत्सव को चरम पर पहुंचाया।

लोक संस्कृति, सभ्यता और पारंपरिक वेशभूषा का संगम

इस आधुनिक युग में भी जनजाति समाज जन अपने इस महापर्व  को अपनी परंपरा, लोक संस्कृति और सभ्यता के अनुसार ही मानते हैं, जिसका आज अनूठा संगम भगोरिया हाट मेला नालछा में देखने को मिला। मेला देखने विभिन्न गांवों से 15 हजार से अधिक समाज जन पहुंचे। क्षेत्र के 50 से अधिक ढोल मादल नृत्य दल अपनी परंपरागत वेशभूषा में नृत्य की प्रस्तुतियो ने दर्शकों का मनमोहन लिया,वही उमरपुरा के नृत्य दल ने अपने परंपरा का अनूठा प्रदर्शन करते हुए पीले रंग के ड्रेस कोड के साथ सम्मिलित हुए, यह दल बड़े ही सुंदर तरीके से भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति दे रहा था, जो की पूरे समय आकर्षक का केंद्र रहा।

राजनेता थिरके मांदल की थाप पर,मंचों से नृत्य दलों को पुरस्कृत किया

भाजपा,कांग्रेस,जयस,जनजाति विकास मंच सहित कई मंचों से भगोरिया मेले में आए हुए नृत्य दलों का परंपरा अनुसार स्वागत सत्कार कर पुरस्कृत किया। वही भगोरिया मेले में सभी राजनीतिक दलों के नेता भी मादल की थाप पर जमकर थिरके।

हुडदंगी और शरारती तत्वों के लिए कर रखे थे पुख्ता इंजाम

पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग का पूरा अमला शांति पूर्ण भगोरिया मेले आयोजन के लिए दिन भर मुस्तैद रहे। नालछा नगर में आयोजित भगोरिया हॉट के दौरान पहली बार पुलिस की ओर से इतनी सक्रियता से व्यवस्था की गई, जिसमें 50 अधिक सीसीटीवी कैमरा के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी, वही मेला क्षेत्र सहित पूरे नगर में तीन पुलिस थानों से बुलाए गए बल ने अपना मोर्चा संभाल रखा था। जिसमें भगोरिया मेले में किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद या अप्रिय घटना नहीं हुई,बिना वाद विवाद से भगोरिया हाट संपन्न किया गया। जिसमें मुख्य रूप से धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह,नालछा थाना प्रभारी कैलाश बारिया,राहुल गायकवाड नायब तहसीलदार,पुलिस  विभाग सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारी की मुख्य भूमिका रही।

रिपोर्टर - अशोक मिरदवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.