कलेक्टर ने वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की बैठक ली
नलखेडा : ऑयल कंपनियों के निर्देशानुसार वर्तमान में कमर्शियल एलपीजी (बल्क एवं पैक्ड) की सप्लाई नहीं किए जाने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने गत दिवस जिले के बड़े वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की बैठक ली गई।
बैठक में होटल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को उपलब्ध एलपीजी स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही उनकी ईंधन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वैकल्पिक ईंधन आपूर्ति एवं अन्य उपलब्ध स्रोतों का उपयोग करने हेतु कहा गया बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मनोहरलाल मालवीय एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बी.एस. जामोद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : इमरान खान

No Previous Comments found.