जीवन में कभी हताश ना हो - अरुंधति परस्ते, न्यायाधीश
नलखेड़ा - सुसनेर श्री दर्शन सागर दिगंबर जैन ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सुसनेर में कक्षा 12वीं के भैया/ बहनों के लिए कक्षा 11वीं के भैया/ बहनों एवं विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अरुंधति परस्ते उपस्थित थी। कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के उपाध्यक्ष तिलोकचंद जैन, भूपेंद्र सावला, सचिव मनीष जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन सारंगयाखेड़ी, सहसचिव बसंतीलाल जैन, समिति सदस्य दिलीप जैन कोर्ट वाले, संजय जैन कोर्ट वाले, हितेश जैन राहुल जैन, दीपक जैन, अशोक जैन मामा, नवीन भवन निर्माण समिति अध्यक्ष मनीष जैन खूपवाला, मुकेश जैन सावला एव श्री दर्शन सागर दिगंबर जैन ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी मंदिर स्कूल सुसनेर का समस्त स्टॉप उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं की बहन रिद्धिमा जैन एवं मंगला जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चना की गई तत्पश्चात सरस्वती वंदना, मंगलाचरण के साथ की गई। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था प्राचार्य दिनेश जैन एवं राजमल जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं एवं विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा 12वीं के समस्त भैया/ बहनों को उपहार भेंट किया गया
मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को भविष्य में किस प्रकार अपना जीवन समाज एवं देश के लिए परिवार के लिए जीना है उसे पर प्रकाश डाला गया। जीवन में कभी भी हताश न हो यह बात भी मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को समझाई गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों का आभार विद्यालय शिक्षक प्रतिक राठौर के द्वारा माना गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं कक्षा 11 एवं 12 के भैया बहनों का वात्सल्य भोज आयोजित किया गया।
रिपोर्टर - इमरान खान


No Previous Comments found.