दिगंबर जैन समाज के युवाओं द्वारा पशु पक्षियों की की जा रही है सेवा
नलखेड़ा - नगर में दिगंबर जैन समाज के युवाओं द्वारा अनूठी पहल करते हुए गर्मी प्रारंभ होते ही मुख बधिर पशु पक्षियों की सेवा की जा रही हैं उक्त कार्य की सराहना नगर वासियों द्वारा की जा रही है। नगर के दिगंबर जैन समाज के युवाओं द्वारा प्रत्येक रविवार को नगर में घूम कर गायों को हरा चारा खिलाया जा रहा है इसके लिए सभी युवा बाइक पर चारा एवं हरी घास रखकर जहां भी गाय मिल जाती है वहां गाय को चारा खिलाया जाता है। वही कुत्तों को भी बिस्किट एवं रोटियां भी खिलाई जा रही है।
पक्षियों को पानी पीने के लिए 100 सकोरे किये भेंट
दिगंबर जैन समाज के युवाओं द्वारा गर्मी प्रारंभ होते ही पक्षियों को पानी पिलाने हेतु प्रत्येक परिवार में सकोरे भेंट किए गए साथ ही उन परिवार के सदस्यों से पक्षियों के लिए प्रतिदिन सकोरे में पानी भरकर अपने मकान की गैलरी व छत पर सकोरे रखने का निवेदन भी किया गया।
पुण्य सागर जी की छतरी पर की साफ सफाई
दिगंबर जैन समाज के युवाओं द्वारा रचनात्मक कार्य करते हुए रविवार को आमला रोड पर लखुंदर नदी के किनारे स्थित 108 पुण्य सागर जी महाराज की छतरी पर साफ सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया।
जीव दया समूह का किया गठन
दिगंबर जैन समाज के युवाओं द्वारा मूकबधिर पशु पक्षियों की सेवा करने के लिए जीव दया टीम का गठन किया गया उक्त टीम का उद्देश्य रचनात्मक कार्य करना है। जीव दया टीम गठन के बाद ही टीम के युवाओं द्वारा पशु पक्षियों की सेवा के साथ ही साफ सफाई जैसे रचनात्मक कार्य भी किया जा रहे हैं। उक्त रचनात्मक कार्य के लिए युवाओं को समाज के लोगों द्वारा आर्थिक रूप से सहयोग भी किया जा रहा है।
रिपोर्टर - इमरान खान

No Previous Comments found.